रेडक्रॉस सोसाइटी ने दो रक्तदान शिविर आयोजित किए।

                      🔴       🟡    राजा अवस्थी   🟡       🔴                     

🔴 रक्त की कमी दूर करने हेतु रेडक्रॉस ने लगाए दो रक्तदान शिविर।

फतेहपुर, 10 जून। जिला अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, फतेहपुर के संयोजकत्व में मंगलवार को दो रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों का नेतृत्व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।


पहला शिविर प्रातः 10 बजे एमकेयू लिमिटेड, मलवां में तथा दूसरा दोपहर 2 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल कार्यालय में आयोजित किया गया। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने दोनों संस्थानों के प्रमुखों को श्रीराम पटका एवं मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया।


एमकेयू लिमिटेड में कुल नौ लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें मनोज द्विवेदी, अर्जुन सिंह, गौरव शर्मा, कप्तान सिंह, गौरव अग्रवाल, हर्ष सिंह, आशीष यादव, धर्मेन्द्र तिवारी एवं अरूप मैथी शामिल रहे। इसके अतिरिक्त 25 लोगों ने भविष्य में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों के लिए पंजीकरण कराया।

बैंक ऑफ बड़ौदा में आयोजित शिविर में सात लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं में एलडीएम गोपाल कृष्णा, मनोज कुमार जांगिड़, निखिल शर्मा, आशीष कुमार, विराट मिश्रा, चंद्रप्रकाश भट्ट एवं पुलकित वर्मा शामिल रहे। साथ ही 15 लोगों ने आगामी रक्तदान शिविरों के लिए पंजीकरण कराया।

मुख्य अतिथि रीजनल हेड अरविंद कुमार एवं रेडक्रॉस चेयरमैन ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

इस अवसर पर एमकेयू लिमिटेड के प्रोडक्शन मैनेजर ऋषि भद्र सिंह, रोहित पटेल, उमेश कुमार श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र मौर्य तथा जिला अस्पताल रक्त केंद्र के डॉ. डी.के. वर्मा, अशोक शुक्ल, विनोद कुमार, कमला प्रसाद, सुलभ श्रीवास्तव एवं अजय कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे