बड़े मंगल पर श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में भंडारा आयोजित

                     🔴       🟡    जी0 के0 खरे    🟡       🔴                    

🟡 हनुमानजी की पूजा एवं साधना से मिलता है अमरत्व का आशीर्वाद : महंत विशाल गौड़ 

🔴 श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में भंडारे का आयोजन।

लखनऊ। बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार को चौक कोतवाली स्थित श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया तथा सुबह बजरंगबली को सिंदूर एवं चमेली का तेल अर्पित किया गया।

मंदिर के महंत विशाल गौड़ ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान हनुमान की पूजा एवं साधना से भक्तों को अमरत्व का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करने और हनुमानजी की आराधना से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा जीवन से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव समाप्त होता है।


महंत गौड़ ने अभिभावकों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ धार्मिक एवं नैतिक संस्कार देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्कार बच्चों को सही मार्ग पर चलने और समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महंत विशाल गौड़ ने स्वयं सेवाभाव से श्रद्धालुओं को छोला-भटूरा, छोला-चावल, पूड़ी-सब्जी, छाछ तथा शिकंजी का प्रसाद वितरित किया। आयोजन में मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहयोग किया।

शाम को भव्य आरती एवं कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धार्मिक वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे