बड़ा मंगल पर भंडारे और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

                     🔴       🟡    जी0 के0 खरे    🟡       🔴                    

🔴 हनुमान जी की पूजा और साधना से अमरत्व का आशीर्वाद मिलता है : महंत विशाल गौड़

🟡 श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में भंडारे का आयोजन।

लखनऊ, 10 जून। चौक कोतवाली स्थित श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में छठे बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार को विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया तथा सुबह बजरंगबली को सिंदूर एवं चमेली का तेल अर्पित किया गया।

मंदिर के महंत विशाल गौड़ ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े मंगल का पर्व भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की पूजा और साधना से अमरत्व का आशीर्वाद प्राप्त होता है। प्रतिदिन शिवलिंग पर जलाभिषेक तथा हनुमान जी की आराधना करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।

महंत गौड़ ने अभिभावकों से बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ धार्मिक एवं नैतिक संस्कार देने की अपील की, जिससे वे सद्मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकें।

कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महंत विशाल गौड़ ने स्वयं सेवा करते हुए छोला-भटूरा, छोला-चावल, पूड़ी-सब्जी, छाछ एवं शिकंजी का वितरण किया। आयोजन में मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों तथा स्थानीय नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। सायंकाल भव्य आरती एवं कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे