केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

                   🟡       🔴  गणेश प्रसाद द्विवेदी  🔴       🟡                  

श्रृंगवेरपुर।भाजपा की केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत  शनि देव धाम प्रयागराज पर दर्शन पूजन किया गया अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष गंगापार संजय तिवारी ने कहा कि सर्वाधिक अवधि तक देश की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री के रूप मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय लोकतंत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हर देशवासियों के लिए एक गौरव का क्षण है।


इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गंगा पार प्रयागराज के कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों द्वारा उनका अभिनंदन किया गया तत्पश्चात शनिदेव महाराज खाटू श्याम मंदिर देव वृक्ष पारिजात पर दर्शन पूजन कर आशीर्वाद मांगा गया और लड्डू महाप्रसाद वितरण किया गया। साथ ही, यह उपलब्धि जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की उस यात्रा का सम्मान है, जिस पर देशवासियों ने बार-बार अपना विश्वास व्यक्त किया है इस अवसर पर शिव दरबार शनिदेव धाम सिद्ध पीठ शनि देव मंदिर शिवरतन का पुरवा बिजलीपुर प्रयागराज परिसर स्थित खाटू श्याम बाबा के मंदिर देववृक्ष पारिजात  पर दर्शन पूजन किया गया तथा भगवान से प्रार्थना किया गया प्रधानमंत्री की दीर्घायु हो स्वस्थ रहें और इसी तरह देश की सेवा करते रहे और गौरव गरिमा को बढ़ते रहें इस अवसर पर प्रदीप केसरवानी पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत लालगोपालगंज संजय तिवारी जिला अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद गंगा पार प्रयागराज अरुण द्विवेदी महामंत्री श्रृंगवेरपुर धाम महोत्सव श्याम उपाध्याय एडवोकेट कुलदीप तिवारी बसंत लाल जायसवाल संतोष शुक्ला शिवदीप तिवारी आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे कार्यक्रम के उपरांत लड्डू महाप्रसाद वितरण किया गया

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे