ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर की गिरकर मौत।

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

मुस्करा (हमीरपुर)। कस्बा क्षेत्र के बंडवा रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर कार्यरत मजदूर की गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के भल्ला बरौला गांव निवासी 45 वर्षीय रामनरेश पुत्र रामप्रसाद पिछले छह माह से जय भोलेनाथ ब्रिक फील्ड पर मजदूरी कर रहा था। मंगलवार देर रात वह अन्य मजदूरों के साथ नाइट शिफ्ट में कार्य कर रहा था।

साथी मजदूरों के अनुसार रात करीब एक बजे ईंधन डालने के दौरान रामनरेश भट्ठे के ऊपर खड़ा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह लगभग आठ फीट नीचे ईंटों पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई।

घटना की सूचना मिलने पर भट्ठा प्रबंधन मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर परिजन रायबरेली से मुस्करा पहुंचे। बाद में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे