प्रमुख सचिव श्रम से नियमावली संशोधन पर विस्तृत चर्चा
🔴 🟡 जी0 के0 खरे 🟡 🔴
लखनऊ। श्रम विभाग कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, महामंत्री अंजनी कुमार राय, संगठन मंत्री अभिषेक रघुवंशी तथा लेबर डिपार्टमेंट मिनिस्ट्रीयल एंप्लाइज एसोसिएशन के महामंत्री नरेंद्र कुमार ने 8 जून 2026 को प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश से भेंट कर कर्मचारियों के हितों से संबंधित मांग-पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रम सेवा नियमावली, 1992 में संशोधन के संबंध में श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद पर भर्ती की व्यवस्था 50 प्रतिशत सीधी भर्ती तथा 50 प्रतिशत पदोन्नति के माध्यम से किए जाने का अनुरोध किया। इसके साथ ही पदोन्नति के लिए अर्हकारी सेवा अवधि एक वर्ष निर्धारित किए जाने की मांग भी रखी गई।
प्रमुख सचिव ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सकारात्मक विचार करने तथा नियमावली संशोधन की प्रक्रिया में इन सुझावों को शामिल करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि प्रस्तावित संशोधन से विभागीय कर्मचारियों के कैरियर विकास एवं पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि होगी।

Comments
Post a Comment