पुलिस भर्ती परीक्षा पर एएसपी की नजर, तीन केंद्रों का किया निरीक्षण

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज तथा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचकर सुरक्षा एवं परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की जांच की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भर्ती बोर्ड एवं शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। नकल अथवा अनुचित साधनों के प्रयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी, अभ्यर्थियों की सघन जांच तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के भी निर्देश दिए। परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे