ज्येष्ठ माह के छठे मंगल पर रेड क्रॉस ने परीक्षार्थियों को वितरित किया शीतल जल व शर्बत।

                      🔴       🟡    राजा अवस्थी   🟡       🔴                     

फतेहपुर, 9 जून। ज्येष्ठ माह के छठे मंगल के अवसर पर मंगलवार को प्रातः 10 बजे Indian Red Cross Society के तत्वावधान एवं डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में राजकीय इंटर कॉलेज के सामने शीतल जल एवं शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का नेतृत्व फतेहपुर के चेयरमैन एवं Indian Red Cross Society Uttar Pradesh के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। पुलिस भर्ती परीक्षा में अन्य जनपदों से आए परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों एवं राहगीरों को शीतल जल तथा शर्बत वितरित किया गया।


परीक्षार्थियों एवं राहगीरों ने शर्बत और ठंडा पानी ग्रहण कर रेड क्रॉस द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य चैतन्य कुमार, प्रबंध समिति सदस्य उमेश कुमार श्रीवास्तव, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव तथा आजीवन सदस्य अभिनव श्रीवास्तव, पद्माक्ष यादव एवं प्रेमचंद्र मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे