पीडब्ल्यूएस समाजसेविका आशा कंवर जोधा ने 41वीं बार किया रक्तदान।

               🔴       🟡   एड0 आर0 के0 पाण्डेय   🟡       🔴               


जोधपुर। पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिवार की वरिष्ठ समाजसेविका आशा कंवर जोधा ने 41वीं बार रक्तदान कर समाज में मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। 


उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, आशा कंवर जोधा ने स्वर्गीय जालम सिंह महेचा की पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान किया। इस अवसर पर स्वर्गीय जालम सिंह महेचा के परिजनों तथा उपस्थित समाजसेवियों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया।


कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक योगदान और निरंतर रक्तदान की भावना की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे