राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने बड़े मंगल पर कराया भंडारा।
🔴 🟡 एड0 आर0 के0 पाण्डेय 🟡 🔴
लखीमपुर खीरी। बड़े मंगल के पावन अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा द्वारा अपने पैतृक गांव दाउदपुर में भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया गया।
जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार वर्मा एक वरिष्ठ समाजसेवी होने के साथ-साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के ट्रस्टी सदस्य भी हैं। वे समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते रहते हैं।
भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उपस्थित लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।


Comments
Post a Comment