ग्रेट निकोबार परियोजना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन।
🟡 🔴 गणेश प्रसाद द्विवेदी 🔴 🟡
🔴 ग्रेट निकोबार को कॉर्पोरेट लूट से बचाने के लिए कांग्रेस का हल्लाबोल, हंडिया तहसील में प्रदर्शन।
प्रयागराज। ग्रेट निकोबार द्वीप समूह में प्रस्तावित परियोजनाओं के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने हंडिया तहसील क्षेत्र में प्रदर्शन कर हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने हंडिया बाजार से तहसील परिसर तक जुलूस निकालकर पर्यावरण संरक्षण और आदिवासी अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस गंगापार के जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर प्राकृतिक संसाधनों तथा आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन को कॉर्पोरेट घरानों के हवाले किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ग्रेट निकोबार को बचाने के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या को भी गंभीर बताते हुए सरकार से किसानों की परेशानियों के समाधान की मांग की।
प्रदर्शन और हस्ताक्षर अभियान में शेखर बहुगुणा, डॉ. साधू चरण तिवारी, देवराज उपाध्याय, सुनील पाण्डेय, महेंद्र प्रताप सिंह, अजय शुक्ला, रितेश पासी, डॉ. अमर सिंह पटेल, महेश शुक्ला, लवकुश मिश्रा, शिवचंद बिन्द, रमेश मौर्य, पियूष कपूर, तीर्थराज तिवारी, सूफिया बानो, दीपमाला, मो. शमीम, राहुल तिवारी, हरिभान सिंह सिंगरौर, कमलेश मौर्य, प्रभात मौर्य, रंजना मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment