विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यालय गंगापार में की जनसुनवाई
🟡 🔴 गणेश प्रसाद द्विवेदी 🔴 🟡
🔴 विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यालय गंगापार में की जनसुनवाई।
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी गंगापार की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान की पहल पर भाजपा गंगापार कार्यालय में जनप्रतिनिधियों द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के साथ जनसुनवाई कर क्षेत्रीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई के दौरान विधायक ने कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया तथा संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में लगभग 80 लोगों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिनमें से 10 मामलों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य संगठन और जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर भाजपा कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आ सकता है।
जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि इस श्रृंखला के अंतर्गत बुधवार को फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने जनसुनवाई की थी, जबकि शुक्रवार को एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी जनसुनवाई करेंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, कार्तिकेय त्रिपाठी, राधाकांत शुक्ला, तुलसी राम सरोज, आत्माधर दुबे, श्याम सुंदर दुबे, जंगी लाल मौर्य, संजय यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment