प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने किया वैदिक हवन-पूजन
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
मुस्करा (हमीरपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न धार्मिक स्थलों पर हवन-पूजन एवं प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किए। इसी क्रम में विकासखंड मुस्करा के ग्राम पहाड़ी भिटारी स्थित संकट मोचन धाम में विशेष वैदिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख वीर नारायण राजपूत, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि करण सिंह राजपूत, दिग्विजय पाठक, किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मपाल राजपूत, अभिषेक तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत, प्रमोद अग्रवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हवन-पूजन के दौरान राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं सुरक्षा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की गई।
ब्लॉक प्रमुख वीर नारायण राजपूत एवं करण सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में यह महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में गरीबों, किसानों, महिलाओं और बेटियों के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव समाज में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को नई दिशा मिली है।


Comments
Post a Comment