प्रमुख सचिव श्रम से नियमावली संशोधन पर हुई विस्तृत चर्चा।

                     🔴       🟡    जी0 के0 खरे    🟡       🔴                    

श्रम विभाग कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, महामंत्री अंजनी कुमार राय, संगठन मंत्री अभिषेक रघुवंशी तथा लेबर डिपार्टमेंट मिनिस्ट्रीयल एम्प्लॉइज एसोसिएशन के महामंत्री नरेंद्र कुमार ने दिनांक 08 जून 2026 को प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश से भेंट कर श्रम विभाग के कर्मचारियों के हितों से संबंधित मांग-पत्र प्रस्तुत किया।


प्रतिनिधिमंडल द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रम सेवा नियमावली, 1992 में प्रस्तावित संशोधन के संबंध में श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद पर भर्ती 50 प्रतिशत सीधी भर्ती तथा 50 प्रतिशत पदोन्नति के माध्यम से किए जाने का अनुरोध किया गया। साथ ही पदोन्नति हेतु अर्हकारी सेवा अवधि एक वर्ष निर्धारित किए जाने की भी मांग की गई।

प्रमुख सचिव, श्रम ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सकारात्मक विचार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि नियमावली संशोधन में उक्त प्रस्तावों को समुचित रूप से शामिल करने पर विचार किया जाएगा।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे