आई टी आई पाण्डु नगर में एक व्दिवसीय रोजगार मेला में रोजगार हेतु 65 एंव 35 अप्रेंटिसशिप का हुआ चयन

                                          जी0 के0 खरे                                       

कानपुर - राजकीय आई टी आई पाण्डु नगर कानपुर में रोज़गार/अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया गया। जिसमें रिंग प्लस एक्वा लिमिटेड रेमंड ग्रुप कंपनी, श्रीराम पिस्टन & रिंग्स नोएडा, सुपर व्हील्स कानपुर , महावीर थर्मोप्लास्ट, अलका इंटरप्राइजेज कानपुर नगर व अन्य प्रदेशों से अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों ने जॉब व अप्रेंटिसशिप देने हेतु प्रतिभाग किया। जिसमें 10th, 12th,आई टी आई , डिप्लोमा/ बी टेक उत्तीर्ण/महिला एवं पुरुष रोज़गार व अप्रेंटिसशिप ट्रेनी आदि अन्य पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से लगभग 8500 रुपए से 25000 रुपएतक के लिए किया गया।


मेले में लगभग 130 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 65 का चयन रोज़गार व 35 का चयन अप्रेंटिसशिप के लिए किया गया। मेले का शुभारंभ नोडल प्रधानाचार्य ,हरीश कुमार मिश्रा जी ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रवण कुमार शुक्ल, प्लेसमेंट अप्रेंटिस प्रभारी अमित दीक्षित, विवेक शुक्ला, अजय द्विवेदी आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दिनांक 03 जून को अशोक लीलैंड लखनऊ अप्रेंटिसशिप देने हेतु प्रतिभाग करेगी।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे