राठ नवीन गल्ला मंडी के अंदर फर्जी तरीके से मूंगफली की हो रही चोर बाजारी

                  ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

राठ(हमीरपुर) , विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ कि नवीन गल्ला मंडी स्थल में मूंगफली के तीन क्रय केंद्र सरकार द्वारा संचालित किए गए हैं। इनमें से मूंगफली क्रय केंद्र वर्ष 2024–25 में मूंगफली का समर्थन मूल्य 6783 रुपए प्रति कुंतल लगे प्रचार बोर्ड में दर्शाया गया है। इनमें कृषकों को पंजीयन आधार कार्ड, खसरा, खतौनी एवं बैंक की पासबुक दो-दो प्रतियों में लाना अनिवार्य है।


प्रभारी संचालक के माध्यम से पता चला की मंडी के अंतर्गत तीन क्रय केंद्र संचालित है। जबकि यह बात फोन के माध्यम से मंडी सचिव राजेश कुमार वर्मा ने भी बताई है। लेकिन मौके पर नवीन गल्ला मंडी के अंदर एक ही केंद्र संचालित है। जबकि अन्य दो केंद्र बंद चल रहे हैं। इनमें से क्रय की गई मूंगफली का क्रय केंद्र नंबर द्वितीय (नवीन फल एवं सब्जी मंडी) से बराबर निकासी की जा रही है। लेकिन मूंगफली की क्रय नहीं की जा रही है। जबकि मंडी में क्रय केंद्रों पर कृषकों द्वारा मूंगफली का विक्रय नहीं हो रहा है। फिर मंडी के अंदर मूंगफली फर्जी तरीके से खरीदकर फर्जी निकासी की जा रही है। इसमें स्थानीय प्रशासन एवं मंडी सचिव की संलिप्तता दर्शाती है। इसमें मंडी कर्मचारी व राजस्व विभाग की संलिप्तता प्रमाणित है। मामले की जांच उच्च स्तरीय कराई जाए।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे