शिव परिवार की मूर्तियों का जीर्णोद्धार उपरांत हुआ हवन पूजन

                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

राठ(हमीरपुर) , नगर के चोपरा मंदिर स्थित शिव परिवार की मूर्तियों का जीर्णोद्धार के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन पूजन कराया गया। इस दौरान नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने बताया कि चोपरा मंदिर में बीच तालाब पर स्थित शिव परिवार की प्रतिमाओं  जीर्णोद्धार व उसके ऊपर छत्र का निर्माण के बाद वहाँ सुंदरीकरण कराया गया। सभी कार्यों की समाप्ति पर आज पं0 मधुसूदनाचार्य द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच हवन पूजन कराया गया।इस दौरान यजमान अंकित अग्रवाल उनकी पत्नी पल्लवी, राठ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, मंदिर समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम बुधौलिया, व्यापारी रविंद्र अग्रवाल उर्फ बॉबी सेठ, भाजपा नगर उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, डॉ0 विवेक नगायच, कैलाश सेठ, काशी प्रसाद गुप्ता, नरोत्तम शुक्ला, पवन अग्रवाल, अमरजीत अरोड़ा,व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, बद्री प्रसाद गुप्ता सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे