ठंड से बचाव के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर, ठंड से बचाव के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में संपन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड में कोई भी खुले में व रोड पर सोते हुए ना पाया जाए। इसके लिए नियमित रूप से रोस्टर बनाकर रोड पर गश्ती आदि किया जाए। जनपद के सभी रैन बसेरों को सक्रिय रखा जाय तथा सभी रैन बसेरे की सूचना व प्रचार प्रसार हेतु जरूरी संकेतक बोर्ड बस स्टॉप,जिला अस्पताल,रेलवे स्टेशन मेंन बाजार आदि पर अवश्य लगवा दिया जाए तथा इसको जीपीएस पर भी टैग करा दिया जाए ताकि आसानी से लोग वहां पर जीपीएस की मदद से पहुंच सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी तहसीलों व नगर निकायों में भी रैन बसेरो को क्रियाशील रखा जाए।सभी रैन बसेरों में महिला एवं पुरुष हेतु अलग-अलग लेटने की व्यवस्था की जाए। रैन बसेरों में फायर सेफ्टी के दृष्टिगत अग्नि से बचाव के उपकरण रखें जाय।वहां पर अलाव व हीटर आदि की भी उपलब्धता रखी जाए।सुरक्षा के दृष्टिगत रैन बसेरे के पास सीसीटीवी आदि भी स्थापित किए जाएं। वहां पर साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था रखी जाए। रैन बसेरों में ठहरने वाले लोगों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था निर्धारित मीनू के अनुसार किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड के दृष्टिगत जनपद में सभी जरूरतमंद व्यक्तियों में कंबल का शीघ्र वितरण कराया जाए।
सभी गौशालाओं का सत्यापन कर वहां पर ठंड से बचाव की सभी व्यवस्थाएं यथा टीनशेड आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाय। गौशालाओ में चारा पानी आदि की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव, सीएमओ डॉ गीतम सिंह, एसडीएम सदर पवन प्रकाश पाठक, एसडीएम मौदहा राजकुमार गुप्ता ,एसडीएम सरीला विपिन कुमार शिवहरे तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।
.jpg)
Comments
Post a Comment