कोटेदारों ने लाभांश व मानदेय बढ़ाने के लिए ज्ञापन सोपा
गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज
प्रयागराज। खाद्यान्न व चीनी का प्रति कुंतल लाभांश बढ़ाने और मानदेय की मांग को लेकर कोटेदारों ने जिलाधिकारी प्रयागराज व जिला पूर्व अधिकारी प्रयागराजपहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सोपा ।
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन प्रयागराज के जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद द्विवेदी ने जिलाधिकारी व जिला पूर्तिअधिकारी प्रयागराज के कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सोपा।कोटेदारों ने कहा प्रधानमंत्री अन्य योजना व राष्ट्रीय खाद्य सूचना अधिनियम के तहत खाद्यान्न का वितरण कोटेदार विगत विगत कई वर्षों से करते आ रहे हैं ।
शासन के निर्देश में ई-पास मशीन से राशन कार्ड धारकों को समय पर खाद्यान्न वितरण कराया जा रहा है ।लेकिन मिनिमम लाभांश की गारंटी सरकार ने नहीं दी जिससे कोटेदार परेशान हैं उनका कहना है उन्हें प्रति कुंतल सिर्फ ₹90 लाभांश मिल रहा है जबकि हरियाणा गोवा केरल में ₹200 कुंतल कमीशन कोटेदारों को दिया जा रहा है यही नहीं गुजरात में 20000 मिनिमम गारंटी का लाभ कोटेदारों को मिल रहा है कोटेदारों ने जिलाधिकारी प्रयागराज के अनुपस्थिति में एसीएस थर्ड को ज्ञापन सौंपा व जिला पूर्ति अधिकारी प्रयागराज के अनुपस्थिति में ए आर ओ संजय जी को व्यापम सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी यदि हमारी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो 5 फरवरी 2025 को कोटेदार जवाहर भवन लखनऊ का घेराव करेंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।
ज्ञापन मैं प्रमुख रूप से गंगा शंकर मिश्र अध्यक्ष बहरिया राजू प्रसाद केसरवानी अध्यक्ष कौंधियारा शिवधर दुबे महेंद्र प्रसाद द्विवेदी केशव प्रसाद मिश्रासहित तमामकोटेदार उपस्थित रहे


Comments
Post a Comment