सड़क पर दो युवको की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
वीडियो में एक युवक को न केवल पीटा गया बल्कि घसीटा गया
ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर , सदर कोतवाली इलाके में लक्ष्मीबाई तिराहा पर कुछ युवकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक को न केवल पीटा गया,बल्कि उसे बीच सड़क पर गिराकर घसीटा भी गया। इस घटना के बाद पुलिस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आए।वायरल वीडियो की जांच में पता चला कि यह घटना बीती रात की है,जब कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे इन युवकों को पहचानते नहीं हैं। जहां यह मारपीट हुई, वहां से पुलिस का बूथ चंद कदमों की दूरी पर है,लेकिन पुलिस ने ना तो उस समय इस मामले की जांच की और न ही अभी तक इस पर कोई कार्रवाई की है।हालांकि पुलिस ने इस वीडियो की पड़ताल शुरू कर दी है, लेकिन मारपीट करने वाले युवकों के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है और लोग पुलिस की तत्काल कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

Comments
Post a Comment