खाना खाने को लेकर उपजे विवाद में मारपीट, चार पर मुकदमा
ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता
मौदहा/हमीरपुर, वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान खाना खाने को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद हुई मारपीट में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के करहिया निवासी दिनेश उर्फ पिंटू पुत्र जियालाल ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते एक दिसंबर को गांव के रामकृपाल प्रजापति के घर में कार्यक्रम था तो वह अपने पारिवारिक दीपू पुत्र मूलचंद के सामने बैठकर भोजन कर रहे थे तभी जिसको लेकर गांव के जसवंत और उसका भाई जसकरण विरोध करने लगे।जिसका उनके द्वारा विरोध करने पर उक्त दोनों के साथ प्रदीप और अनुज पुत्रगण जसवंत ने उन्हें गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया जिससे उनके गंभीर चोंटे आईं हैं।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण करा चारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments
Post a Comment