कार से दस किलो गांजा के साथ दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

                  ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

मुस्करा/हमीरपुर पुलिस ने मादक पदार्थों  की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें पुलिस ने करीब दस किलो गांजा और एक कार को भी जब्त किया है।थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए गश्त और मुखबिर को सक्रिय कर रखा है।पुलिस को सूचना मिली कि गहरौली मार्ग पर पहाड़ी मोड़ के पास दो व्यक्ति कार में सवार है।उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा होने की सूचना है।इस पर पुलिस पहाड़ी मोड पर पहुंची और दोनों युवकों को कार के साथ गिरफ्तार कर लिया।


मुस्करा पुलिस टीम द्वारा  गहरौली मार्ग पर स्थित पहाडी मोड़ कस्बा व थाना मुस्करा से  रोहित राजपूत उर्फ नीशू पुत्र अविनाश सिंह उम्र करीब 21 वर्ष निवासी अमूद थाना जरिया और अजमत अली उर्फ सबाब अली पुत्र इश्तियाक अली निवासी रागौल कस्वा व थाना मौदहा को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से एक चार पैकटो में 4.100 किलोग्राम व काली पन्नी में 6.100 किलोग्राम (कुल 10.200 किलोग्राम) अवैध गांजा व एक अदद चारपहिया वाहन मारूती एक्सप्रेसो व 1900 रुपये बरामद हुआ । जिसमें अभियुक्त रोहित उर्फ नीशू राजपूत पर पहले से लगभग आधा दर्जन संगीन मुकदमे लिखे है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे