ग्राम तुरना में पांच दिवसीय मेला महोत्सव का हुआ आयोजन
प्रथम दंगल में पहलवानों ने दिखाए अपने दांव पैच
ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता
सरीला(हमीरपुर) जनपद के तहसील सरीला क्षेत्र के ग्राम तुरना में माँ कालिका माई के स्थान पर पांच दिवसीय मेला महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे तीन दिवसीय रामलीला व दो दिवसीय विशाल दंगल का ग्राम प्रधान धीरेंद्र राजपूत व समस्त ग्रामवासियों के सौजन्य से आयोजन किया गया।दंगल का शुभारंभ ग्राम प्रधान धीरेंद्र राजपूत ने फीता काटकर और पहलवानों का एक दूसरे से हाथ मिलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
दंगल में आसपास के गांव से आए हुए ग्रामीणों ने दंगल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवान विशाल गोरखपुर ,मुरली पहलवान बरेली,अनिल हरियाणा ,उस्मान अली बदायूं ,विजयपाल आगरा,संगम लोधमऊ,कल्लू इंगोठा,रामबाबू केथी,बादल अलीगढ़,आकाश मंगरोल,रामदेव बाँदा,भूरा अमून्द,अंकुश आगरा,विमल फतेहपुर,हुकुम कुसमरा ,अरुण हाथरस,विकास इटावा,रणवीर हरियाणा,फूलदीप सोनीपत पंजाब, चन्दवीर मथुरा आदि दर्जनों पहलवानों के दाव-पेचों का आनंद लेते उनका उत्साहवर्धन किया।यह दंगल अत्यंत रोचक रहा जिसे देख दर्शकों ने हुई कुस्तियो का खूब आनन्द उठाया।वही लगे मेला में महिलाओं व पुरुषों ने खूब खरीददारी की तथा बच्चों ने लगे झूलो का जमकर लुप्त उठाया।वही महोत्सब में सोमवार की रात्रि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की सुंदर रामलीला का आयोजन किया गया।जिसमें कानपुर, बाँदा,चित्रकूट, व अदर जनपदीय प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा श्री राम के चरित्र की लीला पर श्री राम जन्म, ताड़का, तक कि लीला का अभिनय किया।जिसको देख दर्शक भक्ति भाव मे डूब गए।आज रात्रि रामलीला में धनुष यज्ञ की लीला का आयोजन किया जायेगा।इस दौरान ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने ग्रामीण क्षेत्र व दूरदराज आये दर्शकों का आभार व्यक्त किया।


Comments
Post a Comment