कस्बा कुरारा में आज से महायज्ञ का शुभारंभ

                  ब्यूरो अजय कुमार गुप्ता हमीरपुर                  

हमीरपुर :कस्बा कुरारा में मंडी समिति के पास कल से महायज्ञ का शुभारंभ होगा। इसके लिए यज्ञ वेदी बनकर तैयार हो गई है।तथा मेले में झूला आदि तथा दुकानें आदि लग गई है। कस्बा कुरारा में प्रतिवर्ष अमावस्या के बाद पंचमी से यज्ञ का आयोजन किया जाता है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। यज्ञ वेदी आदि बनकर तैयार हो गई  है। दुकानें सज गई है। झूला सर्कस आदि लगे हुए है। शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ होगा। यज्ञ में रासलीला,श्री मदभागवत कथा महापुराण,आदि कार्यक्रम दिन व रात्रि में संपन्न होंगे।वही कस्बे के समाज सेवी शिवनारायण तिवारी द्वारा सर्व धर्म सर्वजातीय सामूहिक विवाह का कार्यकम संपन्न होगा।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे