मुख्यालय में तड़के धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकरों की जांच करने पहुंचे डीएम-एसपी
ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकरों की ध्वनि सीमा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के जारी किए गए निर्देशों के क्रम में गुरुवार को तड़के डीएम घनश्याम मीणा और एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने विभिन्न धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, साफ-सफाई का भी आंकलन किया। दोनों अधिकारियों ने संबंधित प्रबंधन समितियों और पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौदहा कस्बे में एएसपी ने धार्मिक स्थलों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

Comments
Post a Comment