प्रदेश में आईजीआरएस रैंकिंग में हमीरपुर को प्राप्त हुआ प्रथम स्थान

                  ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

हमीरपुर, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली जनसुनवाई की माह नवम्बर -2024 में आईजीआरएस पोर्टल पर किए गए कार्यों के संबंध में रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें प्रदेश के जनपदों की रैंकिंग में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।आईजीआरएस में की गई शिकायतों के निस्तारण में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । जनपद के 14 में से 11 थाने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर जारी रैंकिंग में हमीरपुर को 115/115 फीसदी अंक मिले है। आईजीआरएस सेल में नियुक्त प्रभारी आईजीआरएस सेल उपनिरीक्षक प्रिंस दिक्षित, कम्प्यूटर ऑपरेटर सुनैना, महिला कांस्टेबलआपेक्षा, कांस्टेबल वीरेद्र कुमार, महिला कांस्टेबल प्रिया यादव व कांस्टेबल अंकित पाण्डेय, शिकायतकर्ताओं से फीडबैक प्राप्त कर कार्यवाही भी की गई । 


पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्राप्त प्रकरणों की सर्किलवार समीक्षा कर गुणवत्ता की जांच कराई गयी।उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों को मिलकर भूमि विवादों जैसी समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के लिए प्रेरित किया। आईजीआरएस प्रणाली में न केवल शिकायतों का समाधान किया गया, बल्कि शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेकर उनकी संतुष्टि को भी प्राथमिकता दी गई । इस प्रक्रिया से हमीरपुर पुलिस केवल समस्याओं का समाधान नहीं करती, बल्कि यह सुनिश्चित करती है कि समाधान संतोषजनक हो।पुलिस अधीक्षक द्वारा आईजीआरएस सेल में नियुक्त कर्मचारी व थानों पर नियुक्त आईजीआरएस कर्मचारियों को भविष्य में इसी प्रकार मेहनत और लगन से कार्य कर जनशिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु उत्साहवर्धन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे