आगरा ने गाजियाबाद को हराया,तुषार चौधरी मैन आफ द मैच

                  ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

मौदहा/हमीरपुर, कस्बे के कपसा रोड स्थित रहमानिया स्पोर्ट्स ग्राउंड में चल रहे मौलाना सलीम मेमोरियल अखिल भारतीय खेल महोत्सव के पहले फेज में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल बी का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला गाजियाबाद बनाम आगरा के बीच खेला गया। जिसमें आगरा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर में कुल 161 रन बनाकर आल आउट हो गई। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजियाबाद की टीम अपने शुरुआती छणों में ही लड़खड़ाती गई और एक के बाद एक विकेट गिरते गये इसी तरह 128 रनों पर आल आउट हो गई। जिसमे आगरा ने 34 रनों से यह रोमांचक मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया। आगरा की ओर सबसे अधिक 67 रन ध्रुव तोमर ने बनाए जबकि सबसे अधिक 5 विकेट झटकने वाले आगरा के तुषार चौधरी को मुख्य अतिथि असरार अहमद खान ग्राम प्रधान गुसियारी के द्वारा मैन आफ दी मैच की ट्राफी देकर सम्मानित किया।


क्रिकेट मैच देखने के लिए हजारों की संख्या में खेल प्रेमी ग्राउंड में अंत तक उपस्थित रहे।‌ मुकाबले में अंपायर की भूमिका समीर सभासद व आसिफ़ परवेज एवं कमेंटेटर की भूमिका अब्दुल कादिर एवं स्कोरर की भूमिका समीर ने निभाई। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष बीतू बादशाह, मुशर्रफ कमाल, नौशाद संजरी, अख्तर मास्टर, ममनून अहमद बंगस, सोना चौधरी सहित समस्त कमेटी सदस्य उपस्थित रहे। आज पूल-बी का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला हरियाणा और गोरखपुर के मध्य खेला जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे