स्कूल में नहीं बना मध्यान भोजन, खाली पेट पढ़ने को मजबूर देश के भविष्य

                             लोकेशन कौशाम्बी                            

         अनय श्रीवास्तव जिला संवाददाता कौशाम्बी            


उत्तर प्रदेश सरकार प्राथमिक विद्यालयों में जहां बच्चों के खाने के लिए मध्यान भोजन की व्यवस्था कर रही है जिससे कि बच्चों को सभी पोषक तत्व उपलब्ध कराया जा सके किंतु कौशांबी जनपद के विकासखंड सिराथू अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रूपनारायणपुर गोरियों में तीन तीन रसोईया होने के बाद भी सोमवार को मिड डे मील के तहत बच्चों के लिए खाना ही नहीं बना है।


प्रधानाचार्य ने बताया कि दो लोगों की आवश्यक छुट्टी होने के कारण विमला देवी की ड्यूटी थी लेकिन नाराजगी की वजह से विमला देवी खाना बनाने के लिए स्कूल नहीं आई जिससे स्कूली बच्चों को भूखा रहना पड़ा।


इतना ही नहीं बल्कि प्रधानाचार्य दूधनाथ व अन्य अध्यापकों ने बताया कि विमला देवी को स्कूल की तरफ से 12 किलो चावल दिया जाता था बनाने के लिए लेकिन वो केवल 9 किलो चावल बनाती थी और अपने घर से बड़े बड़े टिफिन लाती थी जिसमें स्कूल के बच्चों को खाना वितरण करने से पहले अपने घर के लिए पैक कर लेती थी जब हम लोगों ने बच्चों के हिस्से का खाना घर ले जाने से रोका तो विमला देवी ने दो बावर्ची की छुट्टी होने का फायदा उठाकर स्कूल नहीं आई जिससे बच्चे को भूखा रहना पड़ा वही भूख से मचलते बच्चों को मजबूरन अपने घर खाना खाने जाना पड़ा।


वही प्रधानाचार्य दूधनाथ ने बच्चों के लिए केले का व्यवस्था की और बच्चों में वितरण कराया गया लेकिन सूत्रों की माने तो तीन बावर्चियों में से केवल एक के घर पर शादी थी और 1 बावर्ची जिसकी शिकायत ABSA से प्रधानाध्यापक ने किया है वो प्रधानाध्यापक के द्वारा बच्चों की संख्या बढ़ा कर रजिस्टर में दर्ज करने को कहा जाता था जिसका बावर्ची ने विरोध किया था इसलिए षड़यंत्र रचा गया उस बावर्ची को बाहर कराने के लिए जबकि जिस बावर्ची को बताया गया है कि उसके घर पर तेरहवीं है तो यह बात गलत है किसी भी बावर्ची के घर पर तेरहवीं नहीं है फिलहाल इन आरोपों की पुष्टि हम नहीं करते लेकिन फिर भी यह एक गंभीर मामला है जो कि जांच का विषय है।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे