दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया

                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   

बिवाँर(हमीरपुर) , अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पुत्री के साथ ससुरालियों द्वारा मारपीट करने पर पिता ने दहेज उत्पीड़न का दर्ज कराया मुकदमा ।महोबा जनपद ,थाना कबरई के खोड़ा (सुराहा)निवासी ज्ञानसिंह कुशवाहा ने अपनी पुत्री खुशबू के पति दृगविजय ,ससुर रामगोपाल ,सास शिवकली और देवर जीतू निवासी गण ग्राम रोहारी के के खिलाफ थाना बिवाँर में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पुत्री की शादी तीन साल पहले हुई थी।बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुरालियों ने पुत्री से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट करनी शुरू कर दी।बताया बीते दिनों सभी आरोपी ससुरालियों ने पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल दिया और जान से मार देने की धमकी दी।थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ धारा 498 A ,323 ,506 , 3,4 का मुकदमा दर्ज किया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे