तहसील सरीला परिसर में की गई गुड बैंक की स्थापना

                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                   

हमीरपुर, जिलाधिकारी निर्देशानुसार तहसील-सरीला में गुड़ बैंक स्थापना तहसील परिसर में की गयी। जिसमे एसडीम सरीला,क्षेत्राधिकारी सरीला, खंड विकास अधिकारी सरीला, तहसीलदार सरीला,नायब तहसीलदार सरीला,थाना प्रभारी व प्रभारी निरीक्षक जरिया, जलालपुर एवं चिकासी तथा समस्त राजस्व निरीक्षक आदि द्वारा लगभग 30 कुन्तल गुड़ से गुड़ बैंक की स्थापना की गई। साथ ही सम्मानित गोसेवक एवं गो-प्रेमियों से यह अपील भी है कि तहसील सरीला अंतर्गत समस्त गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों को शीत-लहर इत्यादि से सुरक्षित रखने के लिए स्वेच्छा से  तहसील-सरीला स्थित गुड़ बैंक में गुड़ अवश्य दान करें एवं इस महापुण्य कार्य में जरूर प्रतिभागी बनें।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे