रोडवेज बस ले भागा युवक बिजली खंभे में लड़ा दी बस ड्राइवर ने दर्ज कराई रिपोर्ट
ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता
बिवाँर(हमीरपुर), बीते मंगलवार रात लगभग नौ बजे ललपुरा थाना क्षेत्र के बजेहटा गांव का छोटू सिंह पुत्र करण सिंह बिवाँर के आयुर्वेदिक अस्पताल के पास खड़ी रोडवेज बस को लेकर भागा जो पहले हमीरपुर-राठ रोड़ पर एक टैंकर से टकराई जिस पर लोगों ने 112 नम्बर फोन किया।उसके बाद आरोपी युवक बाद लेकर इमिलिया-मौदहा रोड की तरफ भागा जिसने मुस्करा थाना क्षेत्र के मसगांव के पास बिजली खम्भे से लड़ा दी और बस खाई में जा घुसी।आरोपी को मुस्करा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।बिवाँर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि बस ड्राइवर दीपेंद्र सक्सेना ने आकर बताया कि वह और कंडक्टर घर खाना खाने गए थे उसी दौरान आरोपी बस ले भागा।बताया आरोपी के खिलाफ बस क्षतिग्रस्त करने का।मुकदमा लिखा गया है।

Comments
Post a Comment