यूरिया खाद के उपलब्ध होने की जानकारी लगते ही किसाननो की भीड़ उमड़ी

                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

कुरारा/हमीरपुर, स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समित के समीप पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र में यूरिया खाद के उपलब्ध होने की जानकारी होते ही किसानो को भीड़ रही।पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया।


स्थानीय पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र प्रभारी जितेंद्र कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को एक ट्रक यूरिया खाद 670 बोरी आई थी। जिसको सोमवार व मंगलवार को किसानो को चार बोरी प्रति किसान के लिए वितरण किया गया। खाद की जानकारी किसानो को मिलते ही खाद के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ी। तब केंद्र प्रभारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया। खाद की यूरिया की बोरी केंद्र में 275 रुपए प्रति बोरी बिक्री की जा रही है। यही यूरिया की बोरी प्राइवेट दुकान में 320 रुपए की बिक्री की जा रही है। जिससे किसान परेशान है।अभी किसानो को डीएपी खाद की पूर्ति नहीं हो पाई है। किसानो ने डीएपी खाद उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे