बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, इलाज दौरान उसकी मौत

                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

हमीरपुर : कुरारा थाना क्षेत्र के झलोखर गांव निवासी अधेड़ की बीती रात बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनो को घटना की जानकारी मिलने पर घायल को जिला अस्पताल लेकर गए।वहा चिकित्सक ने मृतघोषित कर दिया। क्षेत्र के झलोखर गांव निवासी रशीद खान पुत्र अजीम खान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती रात मेरे पिता अजीम खान उम्र 62 वर्ष खाना खाने के बाद रात आठ बजे कुरारा हमीरपुर हाइवे किनारे टहलने निकले थे। तभी पीछे से बाइक यूपी 92 / जे 8743 के चालक ने तेजी व लापरवाही से बाइक चलाकर टक्कर मार दी। जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल मौके पर गए तथा घायल पिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। वहा चिकित्सक ने देखकर मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे