जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न
ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर, अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना मौदहा में जुम्मे की नामाज के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया। जुम्मे की नामाज के दौरान शांति और सद्भावना बनाए रखना है।बैठक में स्थानीय प्रशासन,धर्मगुरु और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि शामिल हुए।सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस बल की तैनाती पर चर्चा की गई। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्णय लिया गया। विभिन्न समुदायों के बीच आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सुझाव दिए गए। यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असत्य सूचना फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक थाना मौदहा व अन्य सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment