कुरारा से हमीरपुर सवारी ढोने वाले आपे क्षमता से अधिक सवारियां लेकर चल रहे
ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर : कुरारा से हमीरपुर सवारी लेकर जाने आने वाले आपे चालक क्षमता से अधिक सवारी लेकर चल रहे है। सवारी जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे है।इन पर रोक नही लग पा रही है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।कस्बा कुरारा से हमीरपुर,कदौरा,जोल्हू पुर मोड़ तक आपे वाहन चलते है। इनमे चालक सहित चार सवारी का परिवहन विभाग से परमिट जारी होता है।लेकिन इसके चालक क्षमता से अधिक सवारी आठ से दस लेकर हाइवे पर फर्राटा भरते है। इन पर कोई रोकटोक नही है।आरटीओ परिवहन तथा पुलिस भी मूक दर्शक बनी रहती है। अंदर सवारी बैठने के लिए अलग से एक लकड़ी का पटरा लगा कर तीन सवारी बैठा लेते है। दो सवारी चालक अपने दोनो तरफ बैठा कर चलता है। इसके चलते यात्री जान जोखिम में डालकर यात्रा करने पर मजबूर हो रहे है।

Comments
Post a Comment