मिशन शक्ति के अंतर्गत जनपद पुलिस की कार्यशाला
ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों व मिशन शक्ति टीम के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख बाजारों, कस्बा,चौराहों, धार्मिक स्थलों, विद्यालयों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जाकर महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन के सम्बन्ध में जागरुक कर चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना,उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना,पीएम स्वानिधि योजना,पीएम सम्मान निधि योजना,वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना, महिला ई-हाट योजनाओं सम्बन्धी जानकारी साझा की गई।
इसी क्रम में बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच व बैड टच तथा उनके अधिकारों व महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव हेतु जागरुक किया गया।महिलाओं, बालिकाओं को बताया गया कि बस,रास्तों व सार्वजनिक स्थल में मनचलों एवं शोहदों द्वारा छेडखानी की घटना होने पर डरने के बजाय तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 व थाना पर जाकर तत्काल एफआईआर के लिए जागरुक किया गया । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि का सावधानी से उपयोग करने एवं जागरुक करने हेतु संबंधित को आवश्यक आदेश एवं निर्देशों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई ।महिला एवं बालिकाओं को यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया गया व स्वयं नियमें का पालन करते हुए अपने घर व आसपास के लोगों का भी जागरुक करने के लिए कहा गया । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1090 वीमेन पावर लाइन,181 वीमेन हैल्पलाइन , 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन,108 एम्बुलेंस सेवा,1098 चाइल्ड लाइन,101 अग्निशमन सेवा व 1930 साइवर हेल्पलाइन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई ।
*छात्र-छात्राओं को टैबलेट का किया गया वितरण*
*ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता*
*फोटो*
*हमीरपुर*: कुरारा स्थानीय श्री रामकृष्ण परास्नातक महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक पीयूष श्रीवास्तव व उप प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव द्वारा छात्र छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक ने कहा कि टेबलेट के माध्यम से छात्र आनलाइन पढ़ाई कर सकते है। तथा शिक्षा संबंधी जानकारी मिलती रहेगी। उप प्राचार्य ने कहा कि सरकार द्वारा छात्र छात्राओं को टैबलेट देकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अवसर दे रही है। इसका उपयोग शिक्षा के लिए करना है। टेबलेट पाकर छात्र खुश दिखाई दिए। इस अवसर पर 34 छात्र छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया गया। कार्यकम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
*पुलिस ने मारपीट का मुकदमा किया दर्ज*
*ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता*
*हमीरपुर*: कुरारा थाने क्षेत्र के बचरौली गांव निवासी ग्रामीण ने दुकान में सामान लेते समय
गाली गलौज करने की तहरीर थाने में दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है।
क्षेत्र के बचरौली गांव निवासी अजय कुमार पुत्र छोटे ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती शाम 6 बजे घर से पड़ोस की दुकान में गुटका लेने गया था। वहां पहले से मौजूद प्रकाश पुत्र श्रीराम शराब के नशे में था। मुझे देखकर वह गाली गलौज करने लगा।मना करने पर उसने पिता श्रीराम के साथ मिलकर मारा
पीटा शोर सुनकर मेरी पत्नी शीतला बचाने आई तो प्रकाश की पुत्री सीमा ने डंडे से मारपीट की तथा गाली गलौज किया। जिससे चोट आई है। लोगो को
आता देख तीनों जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले।पीड़ित की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।


Comments
Post a Comment