मुख्यालय में गश्त पर निकली पुलिस, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग,48 का ई-चालान

                  ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

हमीरपुर, जनपद में कानून-व्यवस्था चौकस रखने के उद्देश्य से बीती शाम जनपद भर की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर आम लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की गई। कुल 48 वाहनों के ई-चालान किए गए। अभियान के दौरान पुलिस ने मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, मुख्य मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर पैदल गश्त किया। पुलिस ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें यह भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क और तत्पर है। इस दौरान जनता को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया, जिसमें बाइक सवारों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करने की आवश्यकता, शराब पीकर वाहन न चलाने और अन्य यातायात नियमों का पालन करने के महत्व से रूबरू कराया। पुलिस ने नागरिको को यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया और उन्हें नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 48 वाहनों का ई-चालान किया गया। अभियान जनपद के सभी थानों में एक साथ चलाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे