उत्तर प्रदेश पपुलिस की लचर कार्यशैली के चलते हावी हो रहा एके- 47 गैंग

                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

सुमेरपुर/हमीरपुर, पुलिस की सख्ती के चलते करीब डेढ़ वर्ष तक भूमिगत एवं शांत रहने वाला एके-47 गैंग एक बार फिर पुलिस की शिथिलता के चलते सिर उठाने लगा है जिसके चलते स्थानीय लोग पुनः दहशत में आ गए हैं। जिस तरह से गैंग ने एक माह में कस्बे के अंदर ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम देकर सिर उठाने का कार्य किया है इससे साबित होता है कि इन अपराधियों में पुलिस का खौफ अब कम हुआ है। करीब तीन वर्ष पूर्व कस्बे में एके-47 गैंग ने दस्तक देकर ताबड़तोड़ दर्जनों घटनाएं करके पुलिस की नाक में दम कर दिया था। उस समय के थानाध्यक्ष के साथ कस्बा इंचार्ज ने लगातार घटनाओं को देखकर गैंग के एक दर्जन से ज्यादा सक्रिय सदस्यों को चिन्हित किया और कड़ा रुख इख्तेयार करके सभी को जेल की हवा खिलाई थी। पुलिस का यह रौद्र रूप देखकर गैंग का सरगना सहित सभी सदस्य दहशतजदा हो गए थे और इसके बाद गैंग की गतिविधियां धीरे-धीरे शांत हो गई थीं । करीब डेढ़ वर्ष तक गैंग अदृश्य एवं भूमिगत रहा। जैसे ही पूर्व के थानाध्यक्ष सहित कस्बा इंचार्ज आदि पुलिसकर्मी तबादले में हटे वैसे ही गैंग एक बार फिर सिर उठाने लगा है। पिछले एक माह में गैंग ने जिस तरीके से ताबड़तोड़ आधा दर्जन से ज्यादा मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया है। उससे प्रतीत होता है कि गैंग के अंदर अब पुलिस का खौफ या तो समाप्त हो गया है या कम हुआ है और अब बेखौफ होकर कस्बे में घूम-घूम कर घटनाओं को अंजाम देने लगा है। इसका जीता जागता उदाहरण सोमवार को तपोभूमि प्रांगण में देखने को मिला।

            सांकेतिक फ़ोटो।     

यहां पर गैंग के एक सदस्य ने मामूली बात पर एक दुकानदार बाप बेटे को गैंग के सदस्यों ने मौके पर बुलाकर जमकर मारा पीटा और दुकान में तोड़फोड़ करके फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर दो युवकों को हिरासत में लिया है। युवकों के पुलिस हिरासत में पहुंचते ही गैंग के अन्य सदस्य दुकानदार पर राजीनामा का दबाव बनाने लगे हैं। थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें गैंग के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। मारपीट की शिकायत मिली थी। दोनों युवकों को शांति भंग में जेल भेजा है हम जानकारी जुटा रहे हैं यदि यह कार्रवाई किसी गैंग की है तो मेरे रहते कोई गैंग कस्बे में सिर नहीं उठा पाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे