समर्थ फाउंडेशन द्वारा 16 दिवसीय अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

                 ब्यूरो हमीरपुर अजय कुमार गुप्ता                  

हमीरपुर : समर्थ फाउंडेशन द्वारा 16 दिवसीय अभियान के तहत ग्राम शीतलपुर एवं कुतुबपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जिसमें मुख्य अतिथि विभा भारती अध्यक्ष बाल कल्याण समिति विशिष्ट अतिथि तूलिका द्विवेदी सहयोग रही।


बाल कल्याण समिति कि अध्यक्ष विभा भारती ने कहा कि सभी को अपने अधिकार समझने होंगे वहीं जेंडर आधार पर किए जाने भेदभाव को जड़ से समाप्त करना होगा। सामाजिक लिंग आधारित भूमिकाएं बदलनी होगी। सोच।में परिवर्तन लाए। सहयोग संस्था की तूलिका द्विवेदी ने कहा हमें यह अभियान सतत चलाने कि जरूरत है ताकि समाज के।दोयम दर्जे को सोच बदले और महिलाएं और लड़कियों के साथ  किसी भी प्रकार की हिंसा न हो।सहयोग लखनऊ के अनुज ने जेंडर भेद भाव की जानकारी दी।सखी वन स्टाप सेंटर की काउंसलर रीना ने 1090, 1098, 181 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में भी बताया।चाइल्ड लाइन की सुपरवाइजर शिखा सोनी ने बाल अधिकार और 1098 पर जानकारी दी श्री दीनदयाल पाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामबाबू ने कहा कि ऐसा प्रयास समर्थ फाउंडेशन द्वारा लगातार किया जा रहा है जिससे क्षेत्र में जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने बच्चों को  हिंसा से दूर करने का संकल्प दिलाया। इंचार्ज प्रधाना्यापिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुतुबपुर मालती झा मिशन शक्ति की जानकारी दी।रोशनी, माधुरी, साक्षी ने खुशहाली अड्डा, वहीं कुतुबपुर को छात्रों छात्राओं में पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से जेंडर भेदभाव, बाल विवाह, महिला हिंसा, दहेज प्रथा आदि की प्रदर्शित करते हुए इसे समाप्त करने का आह्वान किया दीनदयाल पाल इंटर कालेज शीतलपुर में खेल और प्रशनोतरी प्रतियोगिता में विजई छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र और प्राइज दिया गया। इस दौरान समर्थ फाउन्डेशन के कुमकुम, राधा, राखी, शिक्षक अजय आजाद, माधुरी, रोशनी, साक्षी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रही।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे